Poetry My Way is a Hindi and English poetry space for emotions, life, love, family, nature, devotion, and self-reflection. Here you will find original poems, kavita, seasonal poems, festival poems, and simple poetry-learning articles.
Featured
जीवन की कहानी जीवाश्म की जुबानी - Life through fossil - Hindi Kavita by Saket Singh
किताबों की खामोशी,
और कुछ दर्द ऐसे
कह कर चले गए,
वो मेहमान जैसे ।
आसमान के नीचे
खुली चादर ओढ़े,
ये जीवन का डेरा
है धरोहर समेटे ।
सूक्ष्म बातें वो भी
जो हम जानते हैं,
बिना साक्ष्य के हम
मानते नहीं हैं ।
विज्ञान भी था
जुटा खोज में जिसके,
वो कवि का अंत,
बयां कर गया है ।
कुछ कह ना पाए
थे अस्तित्व में जब,
आज अनजान भी
चढ़ाने, माला हैं आए ।

