Skip to main content

प्यार से प्यारा | Lovely Love - Hindi kavita by Saket Singh - poetrymyway


प्यार से प्यारा



झूमुं मैं नाचूं गाऊं की लिखूं
तेरे लिए मैं क्या करूं
जब तुझे सामने ना पाऊं
दिल के गहराई में खोजूं।
जी भर के आज तुझे देख लूं
एक लिख दूं कविता तुझ पर
एक झलक पाने को तत्पर
तेरी राहों पर चल लूं ।।

आज है आता
पर कल नहीं आता
मै तो होता हूं
बस तुम नहीं होते हो।
प्यार वहीं ख्वाब वही
मै भी वही बस तुम नहीं
कॉलेज वही क्लास वही
सब है बस तुम नहीं।

                             - Saket Singh