Poetry My Way is a Hindi and English poetry space for emotions, life, love, family, nature, devotion, and self-reflection. Here you will find original poems, kavita, seasonal poems, festival poems, and simple poetry-learning articles.
Featured
शब्दसार - Poem on friendship and their talks - Shabdsaar
शब्दसार
दोस्त कहता है :सस्ता नशा करने लगे हो
ये जो कविता लिखने लगे हो
क्या सच में दिल टूट गया
या जीवन का सच पता चला।
मैं कहता हूँ :
कहा -सुनी जैसे एक जंग
ख्वाहिशें हैं जैसे मृदंग
कुछ शब्दों की होली
कहीं अर्थी कहीं डोली।
भाई सा दोस्त है मेरा
ये ताल जो उसने छेड़ा
बाते हैं जो इन किस्सों में
कहीं वो भी है इनके हिस्सों में।
सुजीत सुगम सरगम
अहं आखेट दुर्गम
बेमेल अनजानी मिसाल
चले ये सालो साल।
(A Tribute to my friend Sujeet Dung Dung)